- अधिकारियों को सीईओ ने कहा मैदानी भ्रमण के दौरान एमडीएम चेक करें
अनूपपुर,16 नवंबर 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत के लंबित समय- सीमा प्रकरणो की विस्तार से समीक्षा कर लंबित टीएल प्रकरणों का वांक्षित निराकरण के निर्देश दिए हैं।
बैठक में जनपद पंचायत अनूपपुर, पुष्पराजगढ़, कोतमा के सीईओ तथा जिला पंचायत के योजना प्रभारी उपस्थित थे।
समीक्षा बैठक मे जिला पंचायत सीईओ ने टीएल प्रकरण में अनावश्यक डिले नहीं करने तथा समय पर अपेक्षित कार्रवाई की पूर्णता के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बैठक के दौरान निर्माण संबंधी मूल्यांकन पंजी सहायक यंत्री स्तर से जारी करने तथा पंचायत में संधारण व अक्रियाशील गौशाला के संचालन संबंधी कार्रवाई की पूर्णता के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने जिले के सैम एवं मैम बच्चों के लिए आजीविका मिशन के माध्यम से पोषण आहार, स्वास्थ्य देखभाल, फालो अप आदि की कार्य योजना तैयार करने के निर्देश डीपीएम को दिए।
जिला पंचायत सीईओ ने ग्रामीण विकास के अधिकारियों को फील्ड विजिट के दौरान मध्यान भोजन कार्यक्रम की मॉनिटरिंग करने तथा विसंगति पाए जाने पर रिपोर्ट जिला पंचायत को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।











































