1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का हुआ लोकार्पण

---Advertisement---
  • डही में CM मोहन यादव और सांसद सावित्री ठाकुर की मौजूदगी में जनजातीय गौरव दिवस

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

धार जिले के डही में रविवार को जनजातीय गौरव दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, जबकि केंद्रीय राज्यमंत्री और धार की सांसद सावित्री ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहीं।

मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की और जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास को याद किया। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा बना रहेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 1353 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से तैयार डही माइक्रो लिफ्ट सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया। सांसद सावित्री ठाकुर ने इस परियोजना को धार और अलीराजपुर के आदिवासी अंचल के लिए ऐतिहासिक सौगात बताया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव की आदिवासी हितैषी सोच का परिणाम है।

इस परियोजना से धार और अलीराजपुर जिले के 126 गांवों के लगभग 1 लाख 26 हजार किसानों को नर्मदा का जल मिलेगा। करीब 47 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी, जिससे किसानों की आय में सीधा इजाफा होगा।

कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल भी शामिल हुए, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। जनजातीय संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा और लोकनृत्य कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे। मुख्यमंत्री सुबह 9:25 बजे डही पहुंचे और दोपहर 1:10 बजे जोबट के लिए रवाना हुए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment