अमरकंटक रामघाट के उत्तर तट से दक्षिण तट तक निकली चुनरी यात्रा , मां नर्मदा को श्रद्धापूर्वक की गई अर्पित

---Advertisement---

अमरकंटक रामघाट के उत्तर तट से दक्षिण तट तक निकली चुनरी यात्रा , मां नर्मदा को श्रद्धापूर्वक की गई अर्पित

पंडित कुंज बिहारी दास भक्तमाली की उपस्थिति में हुआ विधिवत पूजन-अर्चन एवं महाआरती के साथ मां नर्मदा की आराधना

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में मां नर्मदा के प्रति श्रद्धा , भक्ति और समर्पण का अनुपम दृश्य देखने को मिला । रामघाट पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में मां नर्मदा को श्रद्धापूर्वक चुनरी अर्पित की गई । इस अवसर पर रामघाट के उत्तर तट से दक्षिण तट तक धार्मिक यात्रा निकालकर विधि-विधान के साथ मां नर्मदा को चुनरी समर्पित की गई ।
श्रीधाम वृंदावन से पधारे कथा व्यास पंडित कुंज बिहारी दास भक्तमाली की गरिमामयी उपस्थिति एवं संयोजन में संपन्न हुए इस धार्मिक आयोजन का शुभारंभ मां नर्मदा के विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुआ । वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के बीच मां नर्मदा की आराधना की गई । इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से चुनरी अर्पित कर मां नर्मदा का आशीर्वाद प्राप्त किया । पूजन के उपरांत आरती कर समस्त विश्व के कल्याण , सुख-समृद्धि , शांति और मंगल की कामना की गई ।
इस दौरान रामघाट का संपूर्ण वातावरण मां नर्मदा के जयकारों और भक्तिमय माहौल से गुंजायमान हो उठा । श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई । मां नर्मदा के प्रति श्रद्धालुओं का समर्पण और सनातन परंपराओं के प्रति उनकी आस्था देखते ही बनी ।

आयोजन में इनकी रही सहभागिता

इस धार्मिक आयोजन में गुलाब अग्रवाल , अंकित महल वाला , अंकुश महल वाला , सीताराम महल वाला , बजरंग महल वाला , गोविंद महल वाला , दुर्गा महल वाला , कैलाश महल वाला , हरी महल वाला , ओमप्रकाश महल वाला , पवन कुमार सुल्तानिया , मनोज सुल्तानिया , आलोक अग्रवाल , मामन गोयल , राजू गोयल , अमित परिहार , चंद्रभूषण पवार , पवन बांका , शिव मित्तल , रामजी श्रीवास , राकेश जैन , आधार प्रकाश साधु वाला , धर्म प्रकाश सातू वाला , सुखदेव सिंह ग्रेवाल , सूर्यकांत चतुर्वेदी , लीलाधर चतुर्वेदी , राजू गोयल (पेंड्रा रोड) , डॉ. लखनेश शर्मा , प्रमोद गोयल एवं विकास महल वाला सहित अनेक श्रद्धालुओं की सहभागिता रही ।
मां नर्मदा के प्रति समर्पित यह चुनरी अर्पण कार्यक्रम श्रद्धा , भक्ति , धार्मिक एकता और सनातन संस्कृति की परंपराओं का सुंदर उदाहरण बना ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment