दुर्गेश्वरी स्कूल के नन्हें मुन्ने बच्चों को किया पुरस्कृत

---Advertisement---
  • देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर कांग्रेस सेवादल एवं कांग्रेसजनों ने कांग्रेस कार्यालय अनूपपुर में आयोजित किया श्रद्धांजलि सभा एवं गोष्ठी का आयोजन

 

अनूपपुर आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर अनूपपुर के जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस सेवादल एवं कांग्रेसजनों ने बैठक का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि एवं सर्वधाम प्राथना अर्पित कर उनके व्यक्तित्व कृतित्वों को याद कर गोष्ठी का आयोजन किया। उनके बताये आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में मर मिटने का संकल्प लिया गया।

तत्पश्चात दुर्गेश्वरी विद्यालय अनूपपुर जाकर चाचा नेहरू के जन्म दिवस पर आयोजित बाल दिवस कार्यक्रम में निबंध, भाषण एवं गीत एवं खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर नन्हें मुन्ने बच्चों को सम्मानित कर पुरस्कृत किया। देश के लिए नींव का पत्थर बनने का संकल्प लिया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान की अध्यक्षता में एवं जिला सेवादल अध्यक्ष डॉ. अहसान अली अंसारी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक में मुख्य अतिथि श्रीमती प्रीति रमेश सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत ने अपने उद्वोधन में कहा हमारी प्राथमिकता समाज के गरीबों का उत्थान, जरूरतमंदों की मदद पहली प्राथमिकता है। पं. नेहरू ने अपने प्रधानमंत्री काल में महात्मा गांधी जी के सपनों को, रामराज्य, पंचायती राज के रूप में लागू किया। उन्हीं के आदर्शों पर चलकर हम हर काम कर रहे हैं।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान ने कहा कि नेहरू जी आधुनिक भारत के निर्माता थे, प्रजातंत्र की नींव मजबूत किया, गुट निरपेक्ष आंदोलन के जनक थे। उन्होंने बच्चों को देश का भविष्य कहा था पूर्ण स्वराज प्राप्त करने का सपना नेहरू जी की सोच थी। उन्होंने कहा था – आराम हराम है। उन्होंने अपनी इलाहाबाद स्थित पुश्तैनी मिल्कियत आनंद भवन को राष्ट्र के लिए दान कर दिया। हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र के लिये समर्पित रहें

इस कार्यक्रम में ज.पं जैतहरी अध्यक्ष राजीव सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एडवोकेट वासुदेव चटर्जी, सरदार करतार सिंह, सतेन्द्र स्वरूप दुबे, बाबा खान, रामसजीवन गौतम, युवा कांग्रेस नेता मानवेंद्र मिश्रा, NSUI नेता रफी अहमद, यंग ब्रिगेड सेवादल अध्यक्ष मो. शफीर, अंकित सोनी, आशुतोष सिंह, नीरज मिश्रा, बिसाहू लाल साहू, डॉ. रबी प्रकाश राठौर, गोविन्द सिंह राठौर, पार्षद गुड्डा सोनी, रमेश चौधरी, परसादी सिंह, पुरुषोत्तम कुशवाहा, शुभाब मिश्रा, विवेक यादव, मनीष पटेल, सागर , संजय सिंह, सूर्यो पटेल, रामदास विश्वकर्मा, सुमित जैन एवं अरविन्द मिश्रा आदि प्रमुख नेताओं ने भाग लिया

इस अवसर पर श्री रामसजीवन गौतम जी सेवादल के वरिष्ठ नेता को प्रदेश सचिव बनने पर स्वागत किया गया। वहीं गुलशेर अली राठौर को अनूपपुर सेवादल का नगर अध्यक्ष बनाया गया

, , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , ,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment