ब्यौहारी में कोल समाज का भव्य तीन दिवसीय राष्ट्रीय महाअधिवेशन शुरू

---Advertisement---
  •  विधायक शरद जुगलाल कोल के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब
  • जनजातीय गौरव, संस्कृति और अधिकारों की गूंज से गूंजा ब्यौहारी, हजारों की संख्या में पहुंचे समाजजन

विजय तिवारी

ब्यौहारी / शहडोल। ब्यौहारी में राष्ट्रीय जनजाति कोल समाज का तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम धूमधाम से शुरू हो गया है। कार्यक्रम का आयोजन विधायक ब्यौहारी शरद जुगलाल कोल के मुख्य आतिथ्य और मार्गदर्शन में किया जा रहा है। कार्यक्रम के पहले ही दिन हजारों की संख्या में प्रदेश भर से कोल समाज के लोग ब्यौहारी पहुंचे।

विधायक ने किया भव्य स्वागत, समाज के लिए किए बड़े ऐलान

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक शरद जुगलाल कोल ने किया। उन्होंने मंच से कोल समाज के लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि

कोल समाज इस क्षेत्र की आत्मा है। समाज के हक, अधिकार, शिक्षा और रोजगार के लिए वे हमेशा लड़ते रहेंगे। विधायक ने कहा कि कोल समाज की संस्कृति और परंपरा देश की सबसे पुरानी और गौरवशाली परंपराओं में से एक है। इसे बचाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने समाज के युवाओं से शिक्षा पर जोर देने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। तीन दिन चलेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, होंगे समाज के बड़े फैसले तीन दिवसीय कार्यक्रम में पहले दिन समाज की परंपरागत

पूजा-अर्चना, शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कोल समाज के कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य और गीतों से सबका मन मोह लिया। आगामी दो दिनों में समाज के उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी को लेकर बड़े मंथन और फैसले लिए जाएंगे। समाज के वरिष्ठजन, युवा और महिलाएं अपनी बात रखेंगे। समाजजनों में उत्साह, विधायक की जमकर तारीफ कार्यक्रम में आए समाजजनों ने विधायक शरद जुगलाल कोल की जमकर तारीफ की। लोगों का कहना है कि शरद कोल ही ऐसे नेता हैं जो जमीन से जुड़े हैं और हर सुख-दुख में समाज के साथ खड़े रहते हैं। उनके नेतृत्व में ही कोल समाज को नई पहचान और ताकत मिली है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment