गेट दफाई हनुमान मंदिर में ट्रस्ट गठन को लेकर बैठक

---Advertisement---

रिपोर्टर भारत मुंगेरिया

पसान। गेट दफाई स्थित हनुमान मंदिर परिसर में 7 नवंबर 2026 को मंदिर के विकास, धार्मिक आयोजनों और जरूरतमंद लोगों की सहायता के उद्देश्य से ट्रस्ट के गठन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में युवा समाजसेवी आशीष मिश्रा सहित वरिष्ठजन, सामाजिक कार्यकर्ता, मंदिर से जुड़े लोग एवं क्षेत्र के अनेक नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य मंदिर की धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को व्यवस्थित स्वरूप देने के लिए एक ट्रस्ट का गठन करना रहा। प्रस्तावित ट्रस्ट के माध्यम से मंदिर में नियमित रूप से सुंदरकांड पाठ, भंडारा एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने के साथ-साथ असहाय और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने की योजना पर चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि मंदिर केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि सामाजिक सेवा और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का माध्यम भी बन सकता है। ट्रस्ट के माध्यम से धार्मिक आयोजनों के साथ जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया गया।

बैठक में आशीष मिश्रा, संजय सिंह, बृजेंद्र तिवारी, महेंद्र गुरुजी, अरविंदर मिश्रा, भारत बाबा, दिनेश केवट, राकेश मिश्रा, विक्की सिंह, प्रीतम, राहुल कुशवाहा, सचिन, पिंटू, आकाश, राजेंद्र, रवि, सूरज लाला भाई सहित मंदिर के पुरोहित-पुजारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि छठ पूजा के बाद ट्रस्ट को औपचारिक रूप से स्वरूप प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही ट्रस्ट के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव सहित अन्य पदों के लिए पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। उपस्थित सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाकर धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही।

बैठक का समापन आपसी एकता, सामाजिक सेवा और धार्मिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने सभी को जय श्री महाकाल का संदेश देते हुए समाजहित में मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment