स्वामित्व योजना के तहत फुनगा में पंजीयन शिविर आयोजित

---Advertisement---
  • सात गांवों में शत-प्रतिशत पंजीयन का कार्य पूर्ण

अनूपपुर 6 नवम्बर 2026/ तहसील अनूपपुर अंतर्गत ग्राम फुनगा में स्वामित्व योजना के तहत पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में योजना के हितग्राहियों को नि:शुल्क पंजीयन का लाभ प्रदान किया गया। इस दौरान राजस्व विभाग के अधिकारियों ने योजना की प्रक्रिया एवं उससे मिलने वाले लाभों की जानकारी दी।

अनूपपुर तहसील के ग्राम फुनगा, रक्शा, कोलमी, छुलकारी, पसला, बिजौड़ी एवं छिल्पा में स्वामित्व योजना के तहत शत-प्रतिशत पंजीयन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष हितग्राहियों के पंजीयन की प्रक्रिया भी जारी है।

कार्यक्रम में विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष श्री रामदास पुरी, जनपद पंचायत अनूपपुर की जनपद सदस्य श्रीमती दुर्गावती पटेल, ग्राम पंचायत फुनगा की सरपंच श्रीमती रेखा सिंह, ग्राम पंचायत बिजौड़ी की सरपंच श्रीमती उमा देवी सिंह एवं पूर्व सरपंच श्री नरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

इस अवसर पर तहसीलदार श्री वेद प्रकाश सिंह, नायब तहसीलदार श्री कौशलेंद्र मिश्रा एवं श्री मंगलदास चक्रवर्ती सहित हल्का पटवारी, ग्राम पंचायतों के सचिव, रोजगार सहायक एवं योजना के हितग्राही उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

November 7, 2026

November 7, 2026

November 7, 2026

November 7, 2026

November 7, 2026

November 7, 2026

Leave a Comment