राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की माननीय सदस्य डॉ. आशा लकड़ा से सीएमडी बीसीसीएल की भेंटवार्ता

---Advertisement---
सीएमडी बीसीसीएल, श्री मनोज कुमार अग्रवाल ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) की माननीय सदस्य डॉ. आशा लकड़ा से आज रांची में औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान अनुसूचित जनजाति (एसटी) कर्मचारियों के कल्याण, अधिकारों एवं उनकी शिकायतों से संबंधित विभिन्न विषयों पर सार्थक एवं विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, बीसीसीएल द्वारा अपने परिचालन क्षेत्रों में अनुसूचित जनजाति समुदायों के कल्याण, उत्थान एवं विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
बैठक के दौरान अनुसूचित जनजाति समुदाय के हितों के संरक्षण, कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान तथा उनके कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेष ध्यान दिया गया। इस अवसर पर डॉ. लकड़ा ने अनुसूचित जनजाति समुदायों के कल्याण एवं उत्थान की दिशा में बीसीसीएल द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
बैठक में समावेशी विकास को बढ़ावा देने तथा अनुसूचित जनजाति समुदायों के हितों से जुड़े विषयों पर निरंतर समन्वय एवं सहयोग बनाए रखने के महत्व पर भी बल दिया गया। इस प्रकार का संवाद संबंधित मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान और सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री कुमार मनोज, वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन) एवं नोडल अधिकारी (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति) सुश्री रोशनी कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment