भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) में विशेष अभियान 6 के क्रियान्वयन चरण के अंतर्गत स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ परिवेश के निर्माण से संबंधित विभिन्न गतिविधियां निरंतर आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में आज दुग्दा कोल वाशरी के समीप दुग्दा पहाड़ी मंदिर एवं गुरुद्वारा तथा कतरास क्षेत्र की अंगारपथरा कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया।
दुग्दा पहाड़ी मंदिर एवं गुरुद्वारा परिसर में आयोजित इस विशेष सफाई अभियान के अंतर्गत क्षेत्र की व्यापक साफ-सफाई की गई तथा एकत्रित कचरे का उचित निस्तारण किया गया। इस पहल का उद्देश्य धार्मिक स्थलों की स्वच्छता एवं पवित्रता बनाए रखने के साथ-साथ स्वच्छ परिवेश के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।
इसी क्रम में कतरास क्षेत्र की अंगारपथरा कॉलोनी में भी गहन स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कॉलोनी परिसर की साफ-सफाई कर एकत्रित कचरे का उचित निस्तारण किया गया।अधिकारियों, कर्मियों एवं आमजनों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण सहभागिता की और अपने कार्यस्थल एवं आसपास के परिसर को स्वच्छ बनाए रखने के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की।
विशेष अभियान 6 के अंतर्गत बीसीसीएल के अन्य क्षेत्रों एवं इकाइयों में भी स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, ई-वेस्ट मैनेजमेंट और साफ-सफाई से संबंधित गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन प्रयासों के माध्यम से धार्मिक स्थलों, आवासीय परिसरों एवं सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वच्छता को दैनिक व्यवहार का अभिन्न अंग बनाने पर जोर दिया जा रहा है।






































































