सीएमपीडीआई द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 153 यूनिट रक्त एकत्रित

---Advertisement---

रांची 28 अक्टूबर। सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के अंतर्गत सीएमपीडीआई ने आज दिनांक 28 अक्टूबर को संस्थान के रबीन्द्र भवन में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह आयोजन सीसीएल के गांधी नगर अस्पताल, रांची और रिम्स, रांची के संयुक्त सहयोग से किया गया। शिविर का उद्घाटन सीएमपीडीआई के निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी) श्री अजय कुमार, निदेशक (तकनीकी/आरडीएंडटी, बीडी) श्री आनंद मोहन, सीएमपीडीआई एवं सीसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री पंकज कुमार तथा कोल इंडिया के कार्यपालक निदेशक श्री आर0के0 सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

इस शिविर को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया और कुल 153 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। यह मानवीय सेवा के प्रति करूणा, सामाजिक जिम्मेदारी और सामूहिक प्रतिबद्धता की भावना को दर्शाता है। इस पहल ने यह स्पष्ट किया कि ‘सतर्कता’ का परिधि केवल पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसमें समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना भी सम्मिलित है।

इस रक्तदान शिविर ने सामुदायिक कल्याण के प्रति सीएमपीडीआई की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। साथ ही] इसने जीवन बचाने में एक महत्वपूर्ण योगदान के रूप में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के महत्व को भी बल प्रदान किया।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment