- गणेश धुना से होगा तृतीय वर्ष की परिक्रमा का शुभारंभ , तपस्वी संत सीताराम जी महाराज के संरक्षण में संत भगवानदास जी महाराज करेंगे संयोजन
संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय
अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक जो प्रदेश की प्रमुख धार्मिक और आध्यात्मिक नगरी में मां नर्मदा मैकल परिक्रमा यात्रा का तृतीय वर्ष का आयोजन 24 नवंबर 2026 मंगलवार से प्रारंभ हो रहा है । धार्मिक आस्था , साधना और मैकल पर्वत श्रृंखला की परिक्रमा से जुड़ी इस यात्रा का शुभारंभ प्रातः 9 बजे गणेश धूना से मां नर्मदा मंदिर परिसर से किया जाएगा ।
मां नर्मदा के अनन्य भक्त एवं परम तपस्वी परमहंस संत श्री सीताराम जू महाराज चक्रतीर्थ आश्रम कपिलधारा मार्ग अमरकंटक के संरक्षण में आयोजित होने वाली इस यात्रा का संयोजन संत श्री भगवानदास जी महाराज करेंगे ।
मां नर्मदा मैकल परिक्रमा आयोजन समिति भारतवर्ष के तत्वावधान में किया जा रहा है ।
आस्था , साधना और प्रकृति से जुड़ी परिक्रमा
मां नर्मदा की पावन धारा और मैकल पर्वत श्रृंखला की प्राकृतिक छटा के बीच आयोजित होने वाली यह परिक्रमा श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक आस्था , आध्यात्मिक साधना और प्रकृति के सान्निध्य का विशेष अवसर होगी । अमरकंटक मां नर्मदा की उद्गम स्थल होने के कारण देशभर के श्रद्धालुओं के श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है । यहां आयोजित होने वाले धार्मिक अनुष्ठान और आध्यात्मिक यात्राएं संत परंपरा एवं तीर्थ नगरी की धार्मिक संस्कृति को निरंतर आगे बढ़ा रही हैं ।
आयोजन समिति की ओर से मां नर्मदा के भक्तों , संत-महात्माओं और धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से परिक्रमा यात्रा में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है ।
मैकल परिक्रमा यात्रा में सम्मिलित होने एवं अधिक जानकारी के लिए संयोजक संत श्री भगवानदास जी महाराज से मोबाइल नंबर 7723879042 पर संपर्क किया जा सकता है ।







































































