रामनगर पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब बनाने के लिए रखा 63 डिब्बा महुआ लाहन जब्त

---Advertisement---

रामनगर पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब बनाने के लिए रखा 63 डिब्बा महुआ लाहन जब्त

तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई, अवैध महुआ शराब निर्माण पर पुलिस की सख्ती

रामनगर। अवैध शराब निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने 28 अक्टूबर को तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 63 डिब्बा महुआ लाहन बरामद किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के कब्जे से अवैध महुआ शराब बनाने के लिए तैयार रखा गया लाहन जब्त किया। कार्रवाई थाना प्रभारी सुमित कौशिक के नेतृत्व में की गई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहली कार्रवाई में न्यू कॉलोनी पौराधार निवासी पिंकू कोरबा (40 वर्ष), पिता गोपाल कोरबा के कब्जे से 35 डिब्बा महुआ लाहन बरामद किया गया।

दूसरी कार्रवाई में काली बस्ती राजनगर निवासी रोशनी चौधरी (43 वर्ष), पति शिवसागर चौधरी के कब्जे से 3 डिब्बा, लगभग 9 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया।

वहीं, तीसरी कार्रवाई में वार्ड क्रमांक 12, छलका टोला राजनगर निवासी खेलन बाई (32 वर्ष), पति कल्याण सिंह पाव के कब्जे से 28 डिब्बा महुआ लाहन बरामद किया गया

इस प्रकार तीनों मामलों में पुलिस ने कुल 63 डिब्बा महुआ लाहन जब्त किया। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध महुआ शराब निर्माण पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। रामनगर पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment