धार जिले में SIR के बाद एक लाख से अधिक,मतदाताओं के नाम कम होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

---Advertisement---

 

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

धार जिला कांग्रेस ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर सवाल उठाए हैं। रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने बताया कि पुनरीक्षण के बाद धार जिले में मतदाताओं की संख्या में 1 लाख 1 हजार 836 की कमी दर्ज हुई है, जबकि मध्य प्रदेश में 34 लाख से अधिक नाम कम हुए हैं।

कांग्रेस ने नाम हटाए जाने के कारणों का विधानसभा और मतदान केंद्रवार विवरण सार्वजनिक करने तथा पात्र मतदाताओं के नाम गलत तरीके से हटाए जाने की शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग की। पार्टी 25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान चलाएगी। वहीं, 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में धार जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment