जिले के सभी 18 मंडलों में सुना गया पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 139वां संस्करण

---Advertisement---

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

*धार।* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 139वां संस्करण रविवार को धार जिले के सभी 18 मंडलों में उत्साह के साथ सुना गया। धार, बदनावर और सरदारपुर तीनों विधानसभाओं में भाजपा जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर एकजुट होकर कार्यक्रम सुना।

भाजपा जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती ने सागौर मंडल के बूथ क्रमांक 264 पर तथा धार विधायक नीना वर्मा ने धार नगर के केसरीमल सेनापति मंडल में कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ सुनी।

जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में सामाजिक समरसता, सेवा भाव और वोकल फॉर लोकल पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में समरसता पुरातन काल से है, भगवान श्रीराम द्वारा माता शबरी के बेर स्वीकार करना इसका प्रेरणादायी उदाहरण है। भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना और उनकी खरीदारी करना जरूरी है।

प्रधानमंत्री के जल संरक्षण और संवर्धन के संदेश को जनअभियान बनाकर कार्यकर्ताओं को जनभागीदारी के साथ धरातल पर उतारना होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment