दुर्गा विजर्सन स्थलो तथा दशहरा उत्सव स्थलो पर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहें- कलेक्टर

---Advertisement---

अनूपपुर 19 अक्टूबर 2026- कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने दुर्गा विसर्जन स्थलों तथा दशहरा उत्सव स्थलो पर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित एसडीएम दुर्गा विसर्जन स्थल एवं दशहरा उत्सव स्थल का स्वयं का भ्रमण करे तथा सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आयोजन समिति के माध्यम से पाई गई कमियो को दूर कराएं। दुर्गा विसर्जन स्थल के लिए चयनित स्थानों में बैरिकेडिंग, विसर्जन के लिए मूर्तियो को क्रमबद्व तरीके से लाने, तैराक की व्यवस्था, प्रकाश की व्यवस्था, उद्घोषणा कक्ष तथा कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी तरह दशहरा उत्सव स्थल पर बैठक व्यवस्था, अग्निशमन यंत्र, बिजली, आवागमन सहित समस्त व्यवस्थाएं सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से करने के निर्देश दिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 19, 2026

October 19, 2026

October 19, 2026

October 19, 2026

October 19, 2026

October 19, 2026

Leave a Comment