जवा से अमरकंटक भ्रमण पर पहुंचे चिल्ड्रेन एकेडमी के 72 विद्यार्थी , धार्मिक स्थलों के दर्शन कर हुए आनंदित

---Advertisement---
  • मां नर्मदा मंदिर , कपिलधारा , सोनमुड़ा , माई की बगिया सहित दुर्गा पंडालों का किया भ्रमण

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक की प्राकृतिक सुंदरता , धार्मिक आस्था और पर्यटन स्थलों का आनंद लेने के लिए रीवा जिले के जवा स्थित चिल्ड्रेन एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल के 72 विद्यार्थी एवं शिक्षकगण अमरकंटक भ्रमण पर आए हुए है । नवरात्रि के पावन अवसर पर विद्यार्थियों ने यहां के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर सुखद अनुभव प्राप्त किया ।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने मां नर्मदा मंदिर , कपिलधारा जलप्रपात , सोनमुड़ा , माई की बगिया , श्री कल्याण सेवा आश्रम , जैन मंदिर जैसे स्थलों के दर्शन किए । इसके साथ ही नगर में विभिन्न स्थानों पर सजाए गए मां दुर्गा के भव्य पंडालों का भी आनंद लिया ।
नवरात्रि के दौरान अमरकंटक में दिखाई देने वाली धार्मिक आस्था , साज-सज्जा और उत्सवी माहौल ने बच्चों को विशेष रूप से आकर्षित किया ।

  • शांति कुटी आश्रम में ठहरने की रही बेहतर व्यवस्था

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टाफ ने बताया कि ठहरने की व्यवस्था अमरकंटक स्थित शांति कुटी आश्रम में की गई है । आश्रम में ठहरने की अच्छी व्यवस्था और शांतिपूर्ण वातावरण से सभी लोग काफी प्रसन्न है । विद्यार्थियों ने कहा कि अमरकंटक आकर उन्हें बेहद आनंद आया । यहां के प्राकृतिक सौंदर्य , धार्मिक स्थलों और शांत वातावरण ने उनके भ्रमण को यादगार बना दिया । बच्चों का कहना था कि उनका मन यहां कुछ दिन और रुकने का कर रहा है ।

  • स्कूल संचालक ने जताई दोबारा आने की इच्छा

चिल्ड्रेन एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल जवा (रीवा) के डायरेक्टर इंजी. विकास सिंह बघेल ने बताया कि अमरकंटक भ्रमण के दौरान विद्यार्थी और स्कूल स्टाफ काफी प्रसन्न हैं । यहां के धार्मिक स्थलों , प्राकृतिक सौंदर्य और ठहरने की अच्छी व्यवस्था से सभी को सुखद अनुभव मिला है । उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में दोबारा अवसर मिला तो वे फिर से विद्यार्थियों के साथ अमरकंटक आना पसंद करेंगे ।

  • शिक्षक और विद्यार्थियों की रही सहभागिता

इस शैक्षणिक एवं धार्मिक भ्रमण में स्कूल की प्राचार्य सुप्रिया सिंह , प्रधानाध्यापिका कल्पना सिंह तथा शिक्षक शानू सिंह , मुकेश सिंह , रुद्रेश सिंह , उमेश मिश्रा , जय प्रकाश वर्मा , अभिषेक द्विवेदी , सोनम तिवारी , दीपांजलि तिवारी , ज्ञानवती प्रजापति और उपमा मिश्रा सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे । वहीं विद्यार्थियों में हर्ष , उत्कर्ष , मयंक , ओम , त्रिनेत्र , रौनक सिंह , ध्रुव , पुष्पराज , परिनीता , अनिष्का , अनिष्क , वैभवी और खुशी सहित कुल 72 बच्चों ने भ्रमण में भाग लिया । अमरकंटक का यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए धार्मिक आस्था , प्राकृतिक सौंदर्य और आपसी मेलजोल से जुड़ा यादगार अनुभव साबित हुआ ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 19, 2026

October 19, 2026

October 19, 2026

October 19, 2026

October 19, 2026

October 19, 2026

Leave a Comment