क्षेत्रीय कल्याण समिति सदस्य नरेश साहू के नेतृत्व में स्टाफ अधिकारी (सिविल) को सौंपा गया ज्ञापन

---Advertisement---

एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र के सभी कालोनियों में अविलम्ब मरम्मत कार्य कराने एवं केनाल से प्रतिदिन एक निश्चित समय पर साफ पानी आपूर्ति की मांग पर इंटक यूनियन का हल्ला बोल

क्षेत्रीय कल्याण समिति सदस्य नरेश साहू के नेतृत्व में स्टाफ अधिकारी (सिविल) को सौंपा गया ज्ञापन

साउथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस (इंटक) एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र के क्षेत्रीय कल्याण समिति के सदस्य नरेश साहू के नेतृत्व में इंटक यूनियन के प्रतिनिधि मण्डल ने स्टाफ अधिकारी (सिविल), एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र को ज्ञापन सौंपते हुये अवगत कराया है कि एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र के सभी कालोनियों (विकासनगर, नेहरूनगर एवं आदर्शनगर) में पिछले दो वर्षो से आवासों के मरम्मत नही हो रहे हैं, साथ ही कॉलोनियों में प्रतिदिन पानी की सप्लाई नही की जा रही है, जिस दिन पानी सप्लाई की जाती है उसका कोई समय निर्धारित नही रहता, कभी दिन में तो कभी देर रात में, इसके साथ ही पानी इतना गन्दा सप्लाई किया जा रहा है कि उसे उपयोग में नही लाया जा सकता

ज्ञापन में आगे इंटक नेता ने लेख किया है कि इंटक यूनियन के साथ दिनांक 27.07.2026 को आयोजित क्षेत्रीय स्तरीय औद्योगिक संबंध वार्ता में उपरोक्त मुद्दे पर चर्चा उपरांत सिविल प्रबंधन द्वारा जल्द समस्या निराकरण का आश्वासन दिया गया था परंतु, आज पर्यंत निराकरण नही हो सका है

इंटक यूनियन के प्रतिनिधि मण्डल ने ज्ञापन सौंप कर एसईसीएल सिविल प्रबंधन से मांग किया है कि कुसमुण्डा क्षेत्र के सभी कालोनियों में आवासों के मरम्मत कार्य अविलम्ब शुरू कराये जायें, साथ ही केनाल से प्रतिदिन एक निश्चित समय पर साफ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित किया जाये।
इंटक प्रतिनिधि मण्डल मे कुसमुण्डा परियोजना के अध्यक्ष उवैश अहमद, कार्यकारी अध्यक्ष एवं आवास समिति के सदस्य शैलेन्द्र सिंह, वैकल्पिक सदस्य अश्वनी साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment