चिरमिरी में चोरी के मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, छह आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल

---Advertisement---

चिरमिरी में चोरी के मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, छह आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल

घटना के बाद से चल रहा था फरार, पुलिस की लगातार पतासाजी के बाद साहिल अहमद को दबोचा, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

चिरमिरी। थाना चिरमिरी पुलिस ने चोरी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी साहिल अहमद 23 वर्ष निवासी टिकरापारा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को 13 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना चिरमिरी में अपराध क्रमांक 334/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में पुलिस पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों में हल्दीबाड़ी निवासी उत्तम गिरी उर्फ गोलू, राजा यादव उर्फ भाकू और अभिषेक यादव, बड़ी बाजार निवासी अजय सोनवानी उर्फ अज्जू, टिकरापारा निवासी शवि सिंह और छोटाबाजार निवासी जीतेश कुमार शामिल हैं। इन आरोपियों की गिरफ्तारी 4, 6 और 11 सितंबर 2026 को की गई थी। इसी मामले में साहिल अहमद पिता खलील अहमद घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगातार पतासाजी और घेराबंदी कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने 13 अक्टूबर को उसे गिरफ्तार कर लिया। इस कार्यवाही के साथ ही प्रकरण में फरार चल रहे उक्त आरोपी की गिरफ्तारी भी सुनिश्चित की गई

इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक वासुदेव परगनिहा के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक चित्रभान सिंह, प्रधान आरक्षक अशोक मलिक, आरक्षक सुरेश तिग्गा, आरक्षक मदन राजवाड़े और सैनिक रामजी गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। चिरमिरी पुलिस की इस कार्यवाही को फरार आरोपियों की धरपकड़ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment