जनपद पंचायत डही में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, सीईओ का तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश

---Advertisement---

जनपद पंचायत डही में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, सीईओ का तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

धार समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए जनपद पंचायत डही के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का तीन दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा से बाहर लंबित प्रकरणों की समीक्षा में डही जनपद में मामले लंबित मिलने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की।

कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत नागरिकों को निर्धारित समय-सीमा में सेवाएं उपलब्ध कराना अनिवार्य है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

बैठक में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान, सीएम हेल्पलाइन, विभिन्न आयोगों की शिकायतों, स्वामित्व योजना और पेयजल व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण हो। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का एल-1 स्तर पर ही संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया जाए

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी के कारण लंबित प्रकरणों को तुरंत निराकृत करने को कहा, ताकि पात्र हितग्राहियों को लाभ मिले। स्वास्थ्य विभाग में भी ई-केवाईसी के लिए प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिए।

स्वामित्व योजना में रजिस्ट्री कार्य के लिए पटवारियों, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और राजस्व निरीक्षकों को सक्रिय करने तथा एसडीएम को नियमित समीक्षा करने को कहा। अल्प वर्षा को देखते हुए नल-जल योजनाओं की स्थिति की समीक्षा कर बंद योजनाओं को चालू करने और पेयजल आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर संजीव केशव पाण्डेय सहित अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment