जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर का अभिनव आयोजन ‘उल्लास
रंगोली, गीत और नृत्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को स्मृति चिह्न एवं मेडल देकर किया सम्मानित
सुमिता शर्मा

अनूपपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अनूपपुर के तत्वावधान में ‘उल्लास—एक अभिनव प्रयोग’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती माया विश्वलाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विक्रम सिंह, कोतमा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रविंद्र सोनी सहित न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण एवं न्यायालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों के लिए रंगोली प्रतियोगिता, एकल गीत (सोलो सिंगिंग) एवं नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कला, रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया
विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उत्साह और सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देना रहा।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मीडिया प्रभारी भगवान दास मिश्रा, संजय साहू एवं महेंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों की सहभागिता और उत्साह देखने को मिला



































































