नवरात्रि से पहले नगर पालिका अलर्ट, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज छोटे व्यापारियों में नाराजगी, गरीबों को परेशान करने का आरोप

---Advertisement---

नवरात्रि से पहले नगर पालिका अलर्ट, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज
छोटे व्यापारियों में नाराजगी,
गरीबों को परेशान करने का आरोप

कोतमा। नवरात्रि पर्व के मद्देनजर कोतमा नगर पालिका प्रशासन अलर्ट हो गया है। नगर में साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए नगरपालिका अमला लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में गुरुवार और शुक्रवार को नगर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कर यातायात बाधित करने वाले वाहनों को हटाने तथा सड़क तक दुकानें फैलाकर आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान सड़क तक फैलाए गए सामान और दुकानों के पाल _फट्टे जब्त किए गए

नगरपालिका की टीम ने गांधी चौक, स्टेशन चौक, पुराना अस्पताल रोड, एसबीआई रोड, पंचायती मंदिर सहित नगर के अन्य प्रमुख मार्गों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की कार्रवाई की। वहीं, सब्जी एवं फल विक्रेताओं की दुकानों को बाजार से बाहर शिफ्ट किया गया, ताकि प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति निर्मित न हो और नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े। कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानों पर विवाद की स्थिति भी निर्मित हुई

कार्रवाई पर छोटे दुकानदारों ने उठाए सवाल: नगरपालिका की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर फल एवं सब्जी के ठेले लगाने वाले शंभू केवट, रामशरण, सोनू अग्रवाल, विनोद साह और लीला बाई ने नाराजगी जाहिर की है। उनका आरोप है कि व्यवस्था के नाम पर गरीब फल-सब्जी विक्रेताओं और छोटे दुकानदारों को बार-बार परेशान किया जाता है। दुकानों को हटाने के बाद उन्हीं स्थानों पर चारपहिया वाहन खड़े हो जाते हैं, जिससे कार्रवाई की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment