बौराहा बाबा आश्रम में विश्व कल्याण की कामना के साथ संपन्न हुआ श्री गायत्री महायज्ञ

---Advertisement---

बौराहा बाबा आश्रम में विश्व कल्याण की कामना के साथ संपन्न हुआ श्री गायत्री महायज्ञ

पूर्णाहुति के बाद कन्या पूजन एवं नगर भंडारा,

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय 

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र धार्मिक-आध्यात्मिक नगरी अमरकंटक स्थित बौराहा बाबा आश्रम माई बगिया रोड स्थित आश्रम में विश्व कल्याण , जनमंगल , सुख-शांति और समृद्धि की मंगलकामना के साथ आयोजित श्री गायत्री महायज्ञ का विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धापूर्वक आज शुक्रवार 09/10/2026 को समापन हुआ । महायज्ञ की पूर्णाहुति के पश्चात कन्या पूजन किया गया तथा नगर भंडारे का आयोजन हुआ , जिसमें संत , ब्राह्मण , श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया

महायज्ञ के दौरान पूरे समय आश्रम परिसर वैदिक मंत्रों की गूंज और धार्मिक अनुष्ठानों से भक्तिमय बना रहा । यज्ञ में आहुतियां समर्पित कर समस्त विश्व के कल्याण , जनमानस की सुख-समृद्धि , शांति एवं मंगल की कामना की गई । पूरे आयोजन में श्रद्धा , भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का वातावरण बना रहा

बारिश के बावजूद निर्बाध रूप से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान

आयोजन के दौरान बीच में एक दिवस कुछ घंटों की हुई बारिश के बावजूद श्री गायत्री महायज्ञ के अनुष्ठानों में कोई बाधा उत्पन्न नहीं हुई । श्रद्धा और समर्पण के साथ सभी धार्मिक प्रक्रियाएं संपन्न हुईं । श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह मध्य महायज्ञ का समापन विधि-विधान के साथ अंतिम दिवस सम्पन्न किया गया ।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गायत्री महायज्ञ आध्यात्मिक चेतना जागृत करने , सकारात्मक विचारों को प्रोत्साहित करने तथा लोककल्याण की भावना को सुदृढ़ करने वाला महत्वपूर्ण अनुष्ठान है । यज्ञ के माध्यम से विश्व शांति , सद्भावना , मानव कल्याण और जनमंगल का संदेश दिया गया ।

कन्या पूजन के बाद हुआ नगर भंडारा

बौराहा बाबा आश्रम में आयोजन के समापन बाद कन्या पूजन , संत , ब्राह्मण , श्रद्धालुओं व नगर के गणमान्यजन भंडारा में भारी संख्या में पधारकर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किए ।

आश्रम के महंत स्वामी बौराहा बाबा ने बताया कि गायत्री महायज्ञ का प्रमुख उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना का जागरण , नैतिक मूल्यों का संवर्धन , पर्यावरण संरक्षण तथा विश्व शांति का संदेश प्रसारित करना है । उन्होंने कहा कि यज्ञ भारतीय संस्कृति की महान परंपरा , जो जनकल्याण और सकारात्मक ऊर्जा के संचार का माध्यम है

शिव गंगा सावित्री जन कल्याण संस्थानम् बनारस (काशी) के तत्वाधान में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में काशी से पधारे विद्वान ब्राह्मणों द्वारा यज्ञ हवन , पूजन एवं वैदिक कर्मकांड सम्पन्न कराए गए

इस यज्ञ में प्रमुख रूप से एडवोकेट संतोष मिश्रा , शक्ति महाराज शुक्ला , हिमाक्षी दीदी , अभिषेक पाठक , तुलसी दास आचार्य , पूजा शुक्ला , सौम्या गौतम आदि सेवा कार्य में तात्पर्य रहे ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

Leave a Comment