पसान नगर में महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित करने की उठी मांग

---Advertisement---

पसान नगर में महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित करने की उठी मांग

गांधी जयंती पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा ने प्रशासन से की पहल की अपील

रिपोर्टर भरत मिश्रा, कोतमा

अनूपपुर। गांधी जयंती के अवसर पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा ने पसान नगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि पसान नगर में बापू की प्रतिमा नहीं होने से लोगों में पीड़ा है। महात्मा गांधी ने पूरी दुनिया को सत्य और अहिंसा का संदेश दिया और उनके विचार आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं।

मानवेंद्र मिश्रा ने कहा कि विश्व के अनेक देशों में महात्मा गांधी की प्रतिमाएं उनके विचारों और आदर्शों की स्मृति को जीवंत बनाए हुए हैं। ऐसे में पसान नगर में उनकी प्रतिमा का नहीं होना विचारणीय है। उन्होंने कहा कि नगर का विकास केवल सड़कों और भवनों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि महापुरुषों के सम्मान और उनकी विरासत को संरक्षित करना भी विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को नमन करते हुए मिश्रा ने प्रशासन से मांग की कि पसान नगर में उपयुक्त स्थान पर बापू की प्रतिमा स्थापित करने की पहल की जाए। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर पसान नगर में महात्मा गांधी की प्रतिमा कब स्थापित होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment