गुस्से में घर से निकली 16 वर्षीय किशोरी अनूपपुर में मिली, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

---Advertisement---

गुस्से में घर से निकली 16 वर्षीय किशोरी अनूपपुर में मिली, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चचाई पुलिस की तत्परता से गुमशुदा बालिका दस्तयाब, अपहरण की आशंका पर दर्ज हुआ था मामला

अनूपपुर। चचाई थाना क्षेत्र से गुम हुई 16 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने तलाश कर अनूपपुर से सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। किशोरी के अचानक घर से चले जाने के बाद परिजनों ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके अपहरण की आशंका जताई थी। मामले में चचाई पुलिस ने अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी।

पुलिस के अनुसार ग्राम चकेठी निवासी परिवर्तित नाम रामलाल कोल ने 25 सितंबर 2026 को चचाई थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री परिवर्तित नाम श्यामा कोल, जो कक्षा आठवीं तक पढ़ी है, 23 सितंबर की शाम करीब 7 बजे घर में मोबाइल चला रही थी। परिजनों द्वारा मोबाइल चलाने से मना करते हुए मोबाइल ले लिया गया, जिसके बाद किशोरी नाराज हो गई और बिना बताए घर से कहीं चली गई।

काफी तलाश के बाद भी किशोरी का पता नहीं चलने पर परिजनों ने आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया है। शिकायत पर चचाई पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की।

पुलिस टीम ने लगातार तलाश और पतासाजी करते हुए 1 अक्टूबर 2026 को किशोरी को अनूपपुर से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

थाना प्रभारी राकेश उइके के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। कार्रवाई में किरण मिश्रा, सुखसंन, अशोक और सावित्री सिंह की भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने गुमशुदा बालिकाओं की तत्काल तलाश कर उन्हें सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment