महिला अधिवक्ता को मिली जान से मारने की धमकी
कोतमा वार्ड क्रमांक 7 LIC ऑफिस के पीछे निवास करने वाली एक महिला अधिवक्ता को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। महिला के अनुसार, घटना उस समय हुई जब राजेंद्र नामक व्यक्ति कथित रूप से वीडियो बना रहा था। महिला ने वीडियो बनाए जाने पर आपत्ति जताते हुए उसे रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई।
महिला का आरोप है कि वीडियो बनाने से रोकने के बाद वह वहां से अपने घर चली गई। और इसी बीच कचरा फेंकने के लिए घर से बाहर निकली तभी राजेंद्र रैदास पिता शुक्लू रैदास ने महिला अधिवक्ता मनीषा अहिरवार को मां बहन की गंदी-गंदी गाली देने लगा एवं जान से मारने की धमकी जिसकी लिखित शिकायत महिला ने स्थानीय थाना में की लेकिन आज 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई
घटना के बाद महिला अधिवक्ता ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। महिला का कहना है कि वह अपनी मां और बड़ी बहन के साथ अपने घर में निवास करती है और न्यायालय कोतमा में वकालत करती है
वीडियो बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत वीडियो बनाए जाने को लेकर हुई। महिला ने राजेंद्र को वीडियो बनाने से रोका। इसके बाद महिला अपने घर चली गई। महिला का कहना है कि बाद में उसे धमकी दी गई, जिसके कारण वह भयभीत है।
महिला अधिवक्ता की सुरक्षा पर उठे सवाल
कानूनी पेशे से जुड़ी महिला को कथित धमकी मिलने की घटना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। महिला का कहना है कि मामले में समय रहते उचित कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना की स्थिति उत्पन्न न हो।
निष्पक्ष जांच की मांग
महिला अधिवक्ता ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि शिकायत मिलने के बाद संबंधित पुलिस प्रशासन मामले को किस गंभीरता से ले रही है







































































