राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय परिवार ने श्रद्धासुमन अर्पित कर किया नमन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती के अवसर पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय परिवार ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो.एन एस एच एन मूर्ति, परीक्षा नियंत्रक प्रो. शैलेंद्र सिंह भदौरिया, उप कुलसचिव डॉ. पूजा तिवारी, सहायक कुलसचिव डॉ. संजीव सिंह, सहायक कुलसचिव डॉ. आदित्य श्रीवास्तव, सहायक कुलसचिव डॉ. मृदुल सिंह सहित विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान कुलसचिव प्रो. मूर्ति ने कहा कि महात्मा गांधी और भारत रत्न स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सादगी, सत्य, अहिंसा, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा का प्रेरणास्रोत है
उनके विचार और आदर्श आज भी समाज एवं राष्ट्र के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को इन महान विभूतियों के आदर्शों और विचारों का अनुसरण करते हुए राष्ट्रहित में अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया







































































