पीएम स्वनिधि योजना से गीता गुप्ता को सिलाई व्यवसाय बढ़ाने में मिली मदद

---Advertisement---

अनूपपुर 30 सितम्बर 2026/ प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के माध्यम से छोटे व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपना काम आगे बढ़ाने के लिए ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। डूमरकछार के वार्ड क्रमांक 09 निवासी श्रीमती गीता गुप्ता भी इस योजना का लाभ लेकर अपनी सिलाई की दुकान संचालित कर रही हैं।

योजना से जुड़ने से पहले गीता गुप्ता सिलाई का काम करती थीं। काम को बढ़ाने की इच्छा थी, लेकिन इसके लिए उनके पास पर्याप्त राशि नहीं थी। पीएम स्वनिधि योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने नगर परिषद डूमरकछार की एनयूएलएम शाखा से संपर्क किया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर योजना का लाभ लिया।

नगर परिषद द्वारा उन्हें प्रमाण-पत्र एवं पहचान पत्र उपलब्ध कराया गया। इसके बाद सेंट्रल बैंक शाखा रामनगर कॉलरी से उन्हें 10 हजार रुपये का ऋण मिला। इस ऋण को जमा करने के बाद उन्हें 20 हजार रुपये का ऋण भी प्राप्त हुआ, जिसकी राशि वे वर्तमान में समय-समय पर जमा कर रही हैं।

ऋण की राशि से उन्हें सिलाई के काम को चलाने और जरूरत के अनुसार सामान की व्यवस्था करने में मदद मिली। गीता गुप्ता बताती हैं कि पहले व्यवसाय के लिए राशि की व्यवस्था करना मुश्किल होता था, लेकिन योजना के माध्यम से ऋण मिलने से काम को आगे बढ़ाने में सहूलियत हुई है। अब वे अपने व्यवसाय से परिवार के खर्चों में भी सहयोग कर पा रही हैं।

गीता गुप्ता पीएम स्वनिधि योजना से मिले सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करती हैं। वे बताती हैं कि छोटे व्यवसाय के लिए समय पर मिलने वाली ऋण सहायता उनके लिए उपयोगी साबित हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment