वृंदावन ग्राम कैल्हौरी मे बनेगी गौशाला

---Advertisement---
  • जिपं सीईओ ने मेडियारास ग्राम के बाबा कुटी तथा वृंदावन ग्राम केल्हौरी का किया निरीक्षण

अनूपपुर,12 सितंबर 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जैतहरी जनपद के ग्राम पंचायत मेडियारास के बाबा कुटी स्थित पार्क को व्यवस्थित करने तथा साफ-सफाई के निर्देश दिए।

उन्होंने बाबा कुटी मंदिर के पीछे स्थित सोन नदी में घाट निर्माण के संबंध में चर्चा कर अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने वृंदावन ग्राम पंचायत केल्हौरी का भ्रमण कर युवा रीडिंग हॉल,गौशाला निर्माण के भूमि चयन से संबंधित स्थल का अवलोकन किया।
तथा गौशाला निर्माण से संबंधित कार्य के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए।
जिपं सीईओ ने ग्राम अंतर्गत
देवी मंदिर स्थित बाउंड्रीवॉल निर्माण व सामुदायिक भवन निर्माण कार्य आदि का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment