राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में शासकीय महाविद्यालय बिजुरी में आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम संपन्न

---Advertisement---

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में शासकीय महाविद्यालय बिजुरी में आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम संपन्न

सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत एक माह तक होंगी विभिन्न सेवा गतिविधियाँ

बिजुरी (जिला अनूपपुर)। मध्यप्रदेश शासन द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित “सेवा संकल्प अभियान-2026” के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय,बिजुरी में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य श्री बोस्को लकड़ा के मार्गदर्शन तथा कार्यक्रम संयोजक श्री शरद कुमार दुबे (सहायक प्राध्यापक), NSS प्रभारी सुश्री अमृता चौकसे (महिला इकाई) एवं डॉ. संतोष कुमार सोनी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में शाम 7 बजे सामुहिक दीप प्रज्ज्वलन किया गया। विद्यार्थियों ने सेवा, स्वच्छता, नशा-मुक्ति, एकता एवं सामाजिक दायित्व का संकल्प लिया। अभियान के तहत शाम 7 बजे विद्यार्थियों ने अपने-अपने घरों पर भी “आशीर्वाद का दिया” जलाकर अभियान में सहभागिता की।

महाविद्यालय में आगामी एक माह के दौरान अभियान के तहत “मेरे सपनों का भारत”, “नमो सेवा”, “आंगन मिलन सेवा”, “सेवा की कहानी”, “सेवा ज्योति कलश यात्रा”, “सेवा मेरा योगदान”, “सेवा सेतु अभियान”, “सेवा के रंग-राष्ट्र के संग”, “सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज”, “सुशासन सेवा संवाद” एवं “इन्फ्लूएंसर एक्सचेंज” जैसी विभिन्न गतिविधियों में विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

इन गतिविधियों के अंतर्गत स्वच्छता एवं प्लास्टिक उन्मूलन, साक्षरता, नुक्कड़ नाटक, आंगनबाड़ी सहयोग, छात्रवृत्ति संबंधी तकनीकी सहायता, सामाजिक जागरूकता, नवाचार तथा डिजिटल माध्यमों से जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकसित भारत का संदेश प्रसारित किया जाएगा

महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी से जोड़ना है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में NSS स्वयंसेवक उपस्थित रहे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment