1100 दीपों से जगमगाया अमलाई का दुर्गा मंदिर प्रांगण

---Advertisement---

1100 दीपों से जगमगाया अमलाई का दुर्गा मंदिर प्रांगण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पवन चीनी मित्र मंडली ने की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना

अनूपपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर नगर परिषद बरगवां-अमलाई अंतर्गत वार्ड क्रमांक 06 स्थित दुर्गा मंदिर परिसर आस्था के 1100 दीपों से जगमगा उठा। भाजपा परिवार एवं पार्षद-समाजसेवी पवन कुमार चीनी मित्र मंडली की ओर से आयोजित ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में 1100 दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की गई।कार्यक्रम के दौरान नारी शक्ति द्वारा आकर्षक रंगोलियां भी बनाई गईं

भाजपा पार्षद पवन कुमार चीनी के नेतृत्व में आयोजित इस आयोजन में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। दीपों की रोशनी से सजा मंदिर परिसर श्रद्धा, आस्था और उत्साह के वातावरण से सराबोर नजर आया। इस अवसर पर पार्षद एवं समाजसेवी पवन कुमार चीनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा, श्रद्धा और जनसरोकार की भावना के साथ मनाया जा रहा है। ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम इसी भावना का प्रतीक है, जिसमें हनुमान जी महाराज के चरणों में प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की प्रार्थना की गई। दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिभाव, उल्लास और आत्मीयता से परिपूर्ण रहा

कार्यक्रम में मुख्य नगर परिषद अधिकारी शिवांगी सिंह बघेल, उपयंत्री अंजनी प्रजापति सहित नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। भाजपा के वरिष्ठ नागरिकों में राम नारायण उरमलिया, शिव शंकर पांडे, पार्षद सुंदरबाई विश्वकर्मा, नीरज गुप्ता, डॉ. राज पांडे, सुभाष मिश्रा, रवि विश्वकर्मा, शालू विश्वकर्मा, अजय दहिया, रवि दुबे, यदुराज पनिका, प्रभाकर उरमालिया, जीवन यादव, विजय तिवारी, प्रभाकर राव बरगट, ददन सिंह, दिनेश पासी, राहुल कुमार, राजेश यादव, हरि मौर्य सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

September 18, 2026

September 18, 2026

September 18, 2026

September 18, 2026

September 18, 2026

September 18, 2026

Leave a Comment