छट तालाब में खुलेआम शराबखोरी पर भालूमाड़ा पुलिस का शिकंजा, छह पर आबकारी एक्ट में कार्रवाई

---Advertisement---

छट तालाब में खुलेआम शराबखोरी पर भालूमाड़ा पुलिस का शिकंजा, छह पर आबकारी एक्ट में कार्रवाई

गणेश उत्सव के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती, अलग-अलग प्रकरण दर्ज

जमुना। गणेश चतुर्थी एवं गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से भालूमाड़ा पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने सोमवार को जमुना स्थित छट तालाब में सार्वजनिक स्थल पर बैठकर शराब पी रहे छह लोगों को पकड़ा। सभी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रांत मुराब के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ सिंह मरकाम तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोतमा आरती शाक्य के मार्गदर्शन में थाना भालूमाड़ा पुलिस द्वारा कस्बा एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर सार्वजनिक स्थानों की निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में 14 सितंबर को पुलिस टीम को छट तालाब जमुना में कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर बैठकर शराब का सेवन करते हुए मिले।

पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए अजय सिंह गोंड निवासी न्यू डबल स्टोरी जमुना, नारेन्द्र कुमार गुप्ता निवासी गोविंदा कॉलोनी कोतमा, दीपक सिंह गोंड निवासी पिपरिया जोगी टोला कोतमा, तुला सिंह निवासी दैखल, श्री दास निवासी गोविंदा कालरी कोतमा तथा सूरज सिंह निवासी पाथरखेड़ा दफाई जमुना को पकड़ा।

पुलिस के अनुसार सभी छह आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 36(बी) के तहत कार्रवाई की गई है। मामले में अपराध क्रमांक 269/2026 से 274/2026 तक अलग-अलग प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।

त्योहार के दौरान लगातार गश्त

गणेश उत्सव के मद्देनजर भालूमाड़ा पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने अथवा आम लोगों को परेशानी पहुंचाने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य त्योहार के दौरान क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी की अहम भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी भालूमाड़ा निरीक्षक राधिका भगत की अहम भूमिका रही। पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सभी छह आरोपियों पर वैधानिक प्रकरण दर्ज किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment