पंजाब और भोपाल से गुम नाबालिग बालक-बालिका सकुशल बरामद, बिजुरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

---Advertisement---

पंजाब और भोपाल से गुम नाबालिग बालक-बालिका सकुशल बरामद, बिजुरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

बिजुरी। बिजुरी पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन और साइबर सेल की तकनीकी सहायता से दो अलग-अलग मामलों में लापता नाबालिग बालक एवं युवती को अल्प समय में सकुशल बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई से दोनों को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया गया।

पहले मामले में 22 अगस्त को 12 वर्षीय बालक के घर से बिना बताए चले जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। थाना बिजुरी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तलाश शुरू की। पुलिस ने 6 सितंबर को बालक को पंजाब से सकुशल दस्तयाब कर लिया।

दूसरे मामले में 3 सितंबर को 12वीं कक्षा उत्तीर्ण 18 वर्षीय युवती के अचानक लापता होने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। साइबर सेल की मदद से लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस टीम ने 6 सितंबर को युवती को भोपाल से सुरक्षित बरामद कर लिया।

उक्त दोनों कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए दोनों मामलों का शीघ्र खुलासा किया। कार्रवाई में उदय प्रजापति, बसन्त कोल, लक्ष्मण डांगी, संगम तोमर, निशा जाधव सहित अनूपपुर साइबर सेल टीम की भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment