केक से ज्यादा बच्चों की मुस्कान बनी नितांशी के जन्मदिन की खुशी 500 से अधिक बच्चों को कराया भोजन

---Advertisement---

केक से ज्यादा बच्चों की मुस्कान बनी नितांशी के जन्मदिन की खुशी

500 से अधिक बच्चों को कराया भोजन

मनेन्द्रगढ़/बड़का बहरा। नन्हीं नितांशी अग्रवाल के दूसरे जन्मदिन का जश्न इस बार कुछ अलग अंदाज में मनाया गया। जन्मदिन की खुशियां अपने तक सीमित रखने के बजाय नितांशी का परिवार बड़का बहरा के अलग अलग स्कूलों में पहुंचा और 500 से अधिक बच्चों के साथ खुशियां साझा कीं। इस दौरान बच्चों को भोजन कराया गया और उन्हें खिलौने और स्कूली जूते भी वितरित किये गये

जन्मदिन के मौके पर स्कूलों में पहुंचे परिवार के सदस्यों ने बच्चों के साथ आत्मीयता से मुलाकात की। भोजन और उपहार पाकर बच्चों में उत्साह देखने को मिला। खिलौने मिलने पर बच्चों के चेहरे खिल उठे वहीं स्कूल शूज मिलने से बच्चों में खासा उत्साह नजर आया।
इस विशेष पहल में नितांशी अग्रवाल के पिता निखिल अग्रवाल, माता साक्षी अग्रवाल, परिवार के अन्य सदस्य और नितांशी के दोस्त भी शामिल रहे। सभी ने मिलकर बच्चों के बीच भोजन और उपहार वितरित किये और उनके साथ समय बिताया।

जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर

नितांशी के परिवार ने जन्मदिन को केवल पारिवारिक समारोह तक सीमित ना रखते हुए इसे बच्चों के साथ खुशियां बांटने का अवसर बनाया। परिवार का मानना रहा कि किसी के चेहरे पर मुस्कान लाकर मनाया गया जन्मदिन लंबे समय तक याद रहता है। अलग अलग स्कूलों में पहुंचकर बच्चों के बीच भोजन, खिलौने और स्कूल शूज वितरित करने की इस पहल से जन्मदिन का आयोजन सामाजिक सरोकार से भी जुड़ गया। बच्चों के साथ परिवार और दोस्तों ने हंसी खुशी का माहौल साझा किया।

बच्चों की खुशी बनी यादगार

नितांशी के दूसरे जन्मदिन पर 500 से अधिक बच्चों तक पहुंची खुशियों ने इस अवसर को खास बना दिया। बच्चों की खुशी और उनके चेहरों पर आई मुस्कान ही इस आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि रही। परिवार और दोस्तों की मौजूदगी ने पूरे कार्यक्रम को आत्मीय बना दिया।
इस अनूठे तरीके से मनाया गया नितांशी का जन्मदिन क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा। परिवार की इस पहल ने यह संदेश भी दिया कि खुशी का असली आनंद तब और बढ़ जाता है जब उसे दूसरों के साथ साझा किया जाये

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment