भाद ग्राम में सामुदायिक वृक्षारोपण के तहत जिपं सीईओ ने किया पौधारोपण
अनूपपुर,12 अगस्त 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जनपद पंचायत अनूपपुर के विभिन्न ग्राम पंचायत क्षेत्र का भ्रमण कर आंगनवाड़ी तथा विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।
भ्रमण के दौरान जिला एवं जनपद के अधिकारी उपस्थित थे।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने भ्रमण के दौरान डेयरी विकास, मत्स्य तथा अन्य आजीविका मूलक गतिविधियों के संबंध में एसईसीएल के अधिकारियों से चर्चा की, उन्होंने पसान नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत तीन दुग्ध डेयरी का अवलोकन भी किया।
जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत दारसागर में खनिज प्रतिष्ठान मद अंतर्गत बेसलाइन सर्वे का स्थानीयजन एवं संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत के सचिव, सहायक यंत्री, उप यंत्री एवं संबंधित अन्य कार्मिकों के साथ चर्चा कर सर्वे के संबंध में निर्देश दिए।
उन्होंने ग्राम पंचायत दारसागर में मत्स्य पालन गतिविधि ओपन किया बैक यार्ड योजना अंतर्गत पशु चिकित्सा विभाग से कुक्कुट वितरक हितग्राहियों के कार्यों का जायजा लिया।
उन्होंने ग्राम पंचायत भाद में सामुदायिक वृक्षारोपण के तहत पौधारोपण तथा आंगनबाड़ी केदो का औचक निरीक्षण किया।
भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत सकोला में सीएसईबी ब्लॉक ईट निर्माण गतिविधि का अवलोकन करते हुए संबंधितों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।


































