अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 62.54 बल्क लीटर मदिरा जब्त

---Advertisement---

अनूपपुर 04 अगस्त 2026/ जिले में अवैध मदिरा के व्यापार एवं संग्रहण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कलेक्टर श्री रत्नाकर झा के मार्गदर्शन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री खेमराज श्याम के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा राजेंद्राग्राम वृत्त अंतर्गत ग्राम बिलासपुर, थाना अमरकंटक में दबिश देकर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान 53.90 बल्क लीटर बीयर एवं 8.64 बल्क लीटर विदेशी मदिरा स्प्रिट सहित कुल 62.54 बल्क लीटर मदिरा बरामद कर जब्त की गई। इस संबंध में आरोपी रविन्द्र कुमार गुप्ता के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

 

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय राजेंद्राग्राम में प्रस्तुत किए जाने के उपरांत न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल अनूपपुर भेज दिया गया है। प्रकरण में एक अन्य व्यक्ति को सह-आरोपी बनाया गया है, जिसकी गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है। उक्त कार्रवाई में राजेंद्राग्राम वृत्त प्रभारी सुनील सिंह चौहान, सहायक जिला आबकारी अधिकारी सम्पतिया मरावी तथा आबकारी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment