मॉडल स्कूल में नवाचार भारत विकास परिषद के द्वारा व्याख्यान माला का आयोजन

---Advertisement---

शैलेंद्र जोशी ,धार

शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल मैं भारत विकास परिषद के द्वारा एक व्याख्यान माला का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत छात्रों को समृद्ध राष्ट्र विकसित राष्ट्र एक भारत भारत के संदर्भ में एक व्याख्यान माला का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों को यह बताया गया कि किस तरह विद्यार्थी जीवन में रहते हुए राष्ट्र को अपना योगदान दे सकते हैं भारत विकास परिषद के संयोजक हरिहर दत्त जी ने बताया कि हमने विद्यार्थियों को संस्कार धर्म सनातन को साथ में रखकर किस प्रकार राष्ट्र की मुख्य धारा से जुड़ना है और एक विकसित राष्ट्र की संकल्पना को साकार करना है इस संदर्भ में हमने 30 स्कूलों में व्याख्यान मालाओं का आयोजन कर विद्यार्थियों को तीन वर्गों में विभाजित कर एकल वर्ग की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन भी भी 30 अगस्त तक किया जाना है

जिसमें से प्रत्येक स्कूलों में से हम चार विद्यार्थियों का चयन कर प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगे इसी संदर्भ में मॉडल स्कूल के प्राचार्य लोकेश पाटीदार ने बताया कि हम प्रतिवर्ष स्कूल में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन तो करते ही रहते हैं लेकिन आज भारत विकास परिषद के द्वारा नवाचार के रूप में बच्चों को सामान्य ज्ञान की परीक्षा के बारे में अवगत कराया गया है यह परीक्षा 30 अगस्त तक हमको स्कूलों में संपन्न करवानी है इस प्रकार के नवाचार से विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलता है जिससे उनके अंदर एक नया उत्साह और प्रेरणा का संदेश जाएगा

संचालक भारत विकास परिषद

 

लोकेश पाटीदार प्राचार्य मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल धार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment