अनूपपुर 23 जुलाई 2026/ उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन (PMFME) योजना के अंतर्गत जिले में खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना के लिए पात्र हितग्राहियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के तहत इच्छुक हितग्राहियों को इकाई स्थापना के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं हैंडहोल्डिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए विकासखंडवार जिला रिसोर्स पर्सन (डीआरपी) नियुक्त किए गए हैं।
योजना का लाभ लेने के इच्छुक हितग्राही अपने-अपने विकासखंड के ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी अथवा संबंधित जिला रिसोर्स पर्सन से संपर्क कर पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए पुष्पराजगढ़ विकासखंड के श्री जयप्रकाश पाण्डेय (मो. 7067873531), जैतहरी के श्री रामलखन शर्मा (मो. 7354440005), कोतमा के श्री प्रकाश कुमार मिश्रा (मो. 9171580884) तथा अनूपपुर विकासखंड के श्री दीपेन्द्र तिवारी (मो. 9302084841) एवं सहायक संचालक उद्यान कार्यालय (कलेक्ट्रेट भवन के कक्ष क्रमांक 58) में संपर्क किया जा सकता है। से संपर्क किया जा सकता है।
आवेदन के लिए बैंक पासबुक एवं छह माह का बैंक स्टेटमेंट, मोबाइल नंबर, खसरा-बी-1, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बिजली बिल, राशन कार्ड, पासपोर्ट आकार का फोटो, मशीनरी का कोटेशन तथा कक्षा 10वीं की अंकसूची अनिवार्य रूप से संलग्न करनी होगी। उद्यानिकी विभाग ने पात्र हितग्राहियों से समय पर आवेदन कर प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन (PMFME) योजना का लाभ उठाने की अपील की है।














