एनसीएल में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का समापन, स्वच्छता साथियों और मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

---Advertisement---

एनसीएल में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का समापन, स्वच्छता साथियों और मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

2500 फलदार पौधों के वितरण अभियान का शुभारंभ, स्टील की पानी की बोतलें बांटकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में 16 से 30 जून तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का मंगलवार को मुख्यालय सहित सभी परियोजनाओं एवं इकाइयों में समापन हुआ। पखवाड़े के दौरान स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता एवं सहभागिता आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए।

एनसीएल मुख्यालय में आयोजित समापन समारोह में निदेशक (मानव संसाधन) मनीष कुमार, निदेशक (तकनीकी) आशुतोष द्विवेदी, मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय कुमार जायसवाल, विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी, स्वच्छता साथी तथा विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

समारोह में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों, जिनमें केंद्रीय विद्यालय सिंगरौली एवं सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राएं शामिल रहे, उन्हें पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं एनसीएल परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने में उल्लेखनीय योगदान देने वाले स्वच्छता साथियों को सम्मानित करते हुए रेनकोट भी वितरित किए गए।

पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा देते हुए एनसीएल ने फलदार पौधों के वितरण अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत संविदा कर्मियों सहित सभी कर्मचारियों को कुल 2,500 फलदार पौधे वितरित किए जाएंगे, ताकि हरित आवरण बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ा जा सके।

एकल-उपयोग प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की पहल के तहत मुख्यालय के सभी कर्मचारियों को स्टील की पानी की बोतलें भी वितरित की गईं। अधिकारियों ने कहा कि छोटे-छोटे व्यवहारिक बदलावों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के लक्ष्य को प्रभावी ढंग से प्राप्त किया जा सकता है।

एनसीएल की सभी परियोजनाओं एवं इकाइयों में भी समापन अवसर पर स्वच्छता अभियान, जागरूकता कार्यक्रम, वृक्षारोपण और सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता अपनाने, पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने स्वच्छता को केवल अभियान नहीं, बल्कि दैनिक जीवन की आदत बनाने का आह्वान किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment