कोयला उद्योग के भविष्य पर मंथन, एटक नेता और सीसीएल सीएमडी के बीच महत्वपूर्ण बैठक
रांची। दरभंगा हाउस स्थित सीसीएल मुख्यालय में रविवार, 21 जून 2026 को एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं आईएमडब्ल्यूएफ के वरिष्ठ संयुक्त महामंत्री कामरेड हरिद्वार सिंह ने सीसीएल के सीएमडी एन. के. सिंह से शिष्टाचार भेंट कर कोयला उद्योग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में कोयला खदानों के संचालन, श्रमिक हितों, लेबर कोड के प्रभावी क्रियान्वयन, उत्पादन, सुरक्षा व्यवस्था तथा उद्योग के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श हुआ। दोनों पक्षों ने श्रमिकों के हितों की सुरक्षा, उत्पादन क्षमता बढ़ाने तथा उद्योग की चुनौतियों के समाधान के लिए संवाद और समन्वय बनाए रखने पर बल दिया। बैठक को कोयला उद्योग एवं श्रमिक कल्याण से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।



































