शहीद भरत तिवारी के परिवार की मदद को आगे आए समाजसेवी विवेक मिश्रा, 11 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा

---Advertisement---

शहीद भरत तिवारी के परिवार की मदद को आगे आए समाजसेवी विवेक मिश्रा, 11 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा

अनूपपुर। बिहार में हुई दुखद घटना में शहीद हुए भरत तिवारी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए नगर परिषद बरगवां-अमलाई के संजय नगर निवासी समाजसेवी विवेक मिश्रा ने आर्थिक सहयोग का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने शहीद भरत तिवारी के परिजनों को 11 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा करते हुए कहा कि संकट और दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना प्रत्येक नागरिक का सामाजिक और मानवीय दायित्व है।

विवेक मिश्रा ने कहा कि भरत तिवारी का बलिदान पूरे देश के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उनके द्वारा देश और समाज के प्रति किए गए त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि सहायता राशि शीघ्र ही शहीद के परिजनों तक पहुंचाई जाएगी, जिससे परिवार को इस कठिन समय में कुछ संबल मिल सके।

उन्होंने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। यदि किसी स्तर पर प्रशासनिक या कानूनी लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों की जवाबदेही भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

समाजसेवी विवेक मिश्रा की इस संवेदनशील पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना की है। लोगों ने इसे सामाजिक जिम्मेदारी, मानवीय मूल्यों और जरूरतमंद परिवार के प्रति सहयोग की भावना का प्रतीक बताया है।

श्रद्धांजलि संदेश

“शहीद भरत तिवारी को विनम्र श्रद्धांजलि। आपकी वीरता, त्याग और राष्ट्रभक्ति को शत-शत नमन। आपका बलिदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment