मड़वास पुलिस की बड़ी सफलता : चोरी गए ₹25.80 लाख के 71 लोहे के विद्युत खंभे बरामद*

---Advertisement---

ब्रेकिंग न्यूज सीधी से

 

अमित पांडेय की रिपोर्ट

 

दिनांक : 31 मई 2026

 

मड़वास पुलिस की बड़ी सफलता : चोरी गए ₹25.80 लाख के 71 लोहे के विद्युत खंभे बरामद

 

RDSS योजना अंतर्गत चोरी हुए H-Beam खंभों की बरामदगी, आरोपी के कब्जे से मशरूका जप्त

 

पुलिस अधीक्षक सीधी *श्री संतोष कोरी* के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी कुसमी श्री संतोष तिवारी के मार्गदर्शन में थाना मड़वास पुलिस को चोरी के एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने चोरी किए गए लोहे के खंभों में से 71 नग H-Beam खंभे कुल कीमत ₹25,80,424 बरामद कर जप्त किए हैं।

 

🔹 प्रकरण का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 19 मई 2026 को सूचनाकर्ता सिद्धार्थ सिंह परिहार पिता श्री भूपेंद्र सिंह परिहार, उम्र 45 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 09 निराला नगर रीवा, थाना विश्वविद्यालय जिला रीवा (म.प्र.) द्वारा थाना मड़वास में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि RDSS योजना अंतर्गत सिंगरौली वृत्त में विद्युत वितरण प्रणाली के सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण कार्य हेतु वन चौकी सिकरा में रखे 33 के.व्ही. के 13 मीटर H-Beam के 55 नग एवं ग्राम टिकरी स्थित राइस मिल के पास रखे 33 के.व्ही. के 13 मीटर H-Beam के 76 नग, कुल 131 नग लोहे के खंभे, जिनकी अनुमानित कीमत ₹47,61,064 है, अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हाइड्रा वाहन से ट्रेलर में लोड कर चोरी कर लिए गए।

 

रिपोर्ट पर थाना मड़वास में धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

🔹 पुलिस कार्रवाई एवं बरामदगी-

विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक सीधी *श्री संतोष कोरी* एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव के निर्देशन तथा एसडीओपी कुसमी श्री संतोष तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अतर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

टीम द्वारा प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी किए गए खंभों में से 71 नग H-Beam लोहे के खंभे कुल कीमत ₹25,80,424 आरोपी भूपेश कुमार पटेल के कब्जे से, उसके ससुर दिवाकर सिंह के यहां ग्राम बिंदूनगर, थाना रामनगर, जिला मैहर (म.प्र.) से बरामद कर जप्त किए गए।

 

पुलिस द्वारा मामले में अन्य आरोपियों एवं शेष मशरूका की तलाश जारी है।

 

🔹 सराहनीय भूमिका-

 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अतर सिंह, प्रधान आरक्षक 34 सूर्यप्रताप सिंह एवं आरक्षक 548 राहुल गिरवाल की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

 

सीधी पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment