रामनगर पुलिस की कॉम्बिंग गश्त में बड़ी कार्रवाई, 6 स्थायी वारंट तामील

---Advertisement---

रामनगर पुलिस की कॉम्बिंग गश्त में बड़ी कार्रवाई, 6 स्थायी वारंट तामील

वारंटियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दी गई दबिश, दो गिरफ्तारी वारंट मामलों में मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त

अनूपपुर। जिले में अपराधियों एवं वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रामनगर पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त के दौरान उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम तथा एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य के निर्देशन में 27 मई की रात्रि जिलेभर में विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान थाना रामनगर पुलिस ने विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश देकर छह स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालयीन वारंट तामील किया। इनमें राहुल कोल, ददुआ कोल, राजेश लकड़ा, राममिलन कोल, शनि मलिक तथा सचिन उर्फ डिस्क शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त गिरफ्तारी वारंट से संबंधित दो मामलों में पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्तियों के मृत पाए जाने पर उनके परिजनों से मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त किए। इनमें राहुल चन्द्रा निवासी आमाडांड तथा दयानिधान यादव निवासी न्यू डोला शामिल हैं।

थाना प्रभारी सुमित कौशिक के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में विनोद नाहर, सनत द्विवेदी, अमित पटेल, निरंजन खलखो, अनुराग भार्गव एवं मूरत सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण एवं फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment