अमरकंटक में गंगा दशहरा पर आरंडी संगम में विशेष पूजन , हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन आज

---Advertisement---

 

 

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

 

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक के प्रमुख आस्था केंद्रों में शामिल आरंडी संगम तट स्थित योगीराज सीताराम दास जी महाराज गुफा आश्रम में आज मंगलवार 26 मई 2026 को गंगा दशहरा पर्व श्रद्धा , भक्ति एवं धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा ।

ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष दशमी तिथि एवं उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में विशेष पूजन-अर्चन , अभिषेक , हवन , पाठ , भजन-कीर्तन , मानस आरती एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है ।

गंगा दशहरा के अवसर पर प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु आरंडी संगम पहुंचकर स्नान , दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर धर्म लाभ अर्जित करते हैं । धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन संगम तट पर स्नान , ध्यान एवं पूजन करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है ।

आश्रम के प्रमुख केदारनाथ महाराज ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं । प्रातःकाल से विशेष स्नान , अभिषेक , पूजन एवं हवन प्रारंभ होगा । इसके बाद दोपहर 12 बजे से कन्या भोजन , संत भोजन एवं विशाल प्रसादी भंडारे का आयोजन किया जाएगा ।

उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर गंगा दशहरा महापर्व के धार्मिक आयोजन में सहभागिता करने एवं पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment