रेत के अवैध उत्खनन पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

---Advertisement---

कोयलांचल समाचार | रिपोर्टर – शशिधर अग्रवाल

अनूपपुर। वन परिक्षेत्र बिजुरी में अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में 24-25 मई की दरमियानी रात वन विभाग की टीम ने बेलगांव बीट क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त कर वन अपराध दर्ज किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बेलगांव बीट के कक्ष आरएफ-529 स्थित कनई नदी क्षेत्र से ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग द्वारा तत्काल टीम गठित कर मौके पर भेजा गया।

वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर स्वराज कंपनी के सोल्ड ट्रैक्टर-ट्रॉली को उत्खनन स्थल के समीप रोककर चालक से रेत उत्खनन एवं परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेजों की मांग की। जांच के दौरान चालक रंजीत सिंह पिता बुद्धू सिंह निवासी सरई नाका थाना बिजुरी कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने की स्थिति में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार आरोपी के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत वन अपराध क्रमांक 4728/13 दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त कर परिक्षेत्र कार्यालय बिजुरी लाया गया। वन विभाग ने वाहन चालक एवं वाहन मालिक के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

यह पूरी कार्रवाई परिक्षेत्र अधिकारी बिजुरी पवन ताम्रकार के निर्देशन में संपन्न हुई। अभियान में परिक्षेत्र सहायक बिजुरी, परिक्षेत्र सहायक कोठी, बीट गार्ड बिजुरी, बीट गार्ड बेलगांव, बीट गार्ड सारिस्ताल एवं सुरक्षा श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन क्षेत्र में अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment