गंगा दशहरा 25 मई को प्रातः जल संरक्षण और संवर्धन के लिए श्रमदान और सांध्य कालीन कीर्तन कार्यक्रम होगा आयोजित

---Advertisement---

 

अनूपपुर 23 मई 2026/ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के दिशा- निर्देशन में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान- 2026 (19 मार्च से 30 जून) तक संचालित किया जा रहा है जिसके तहत 25 मई को गंगा दशहरा के अवसर पर जिले के नगर पालिका, नगर परिषद तथा ग्राम पंचायत क्षेत्र में जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए श्रमदान कार्यक्रम तथा सांध्य कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस संबंध में कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं जिला स्तरीय आयोजन जिला मुख्यालय अनूपपुर के नगर पालिका द्वारा आयोजित किया जाएगा जिसके तहत 25 मई गंगा दशहरा के अवसर पर प्रातः 7:00 बजे से सोन नदी पुल के पास तथा चंदास डैम के पास जल स्रोतों की साफ- सफाई जन सहयोग श्रमदान के माध्यम से किया जाएगा।

इस तारतम्य में 25 मई गंगा दशहरा के अवसर पर सांध्य कालीन आयोजन के तहत जिला मुख्यालय अनूपपुर के सामतपुर तालाब हनुमान मंदिर में कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

जल संरक्षण और संवर्धन के लिए जिला प्रशासन की पहल पर आयोजित श्रमदान तथा सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रम में नागरिकों से सहभागिता की अपील की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment