स्लम एरिया में पहुंची जिला पंचायत सीईओ, ड्रॉप आउट बच्चों से संवाद कर स्कूल में नामांकन पर दिया जोर

---Advertisement---

 

अनूपपुर,22 मई 2026/ नगर पालिका अनूपपुर के स्लम एरिया में शिक्षा से वंचित और स्कूल छोड़ चुके बच्चों को मुख्यधारा में लाने के लिए जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अर्चना कुमारी ने विशेष मुहिम चलाई।

 

जिपं सीईओ ने स्लम बस्ती का भ्रमण कर ड्रॉप आउट बच्चों तथा उनके अभिभावकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने बच्चों से स्कूल न जाने का कारण पूछा और अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में समझाया। कहा कि शिक्षा ही बच्चों के भविष्य को संवारने का सबसे मजबूत आधार है और गरीबी शिक्षा में बाधा नहीं बननी चाहिए।

 

*नामांकन के साथ नियमित उपस्थिति पर जोर*

 

जिपं सीईओ ने मौके पर ही बच्चों का नजदीकी शासकीय स्कूल में नामांकन कराने और उन्हें नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक व गणवेश के संबंध मे निर्देश दिए। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने का संकल्प दिलाया। साथ ही स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए कि इन बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाए और उन्हें पढ़ाई में पीछे न रहने दिया जाए।

 

*समुदाय से सहयोग की अपील*

 

जिपं सीईओ श्रीमती अर्चना कुमारी ने स्थानीय समुदाय और स्वयंसेवी संस्थाओं से भी आह्वान किया कि वे ड्रॉप आउट बच्चों को चिन्हित कर शिक्षा से जोड़ने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत साक्षरता के लक्ष्य को तभी हासिल किया जा सकेगा जब हर बच्चा स्कूल जाए।

 

इस दौरान नगर पालिका के अधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में रहवासी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment