सरई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: झाड़ियों में छिपाकर रखा 56 किलो गांजा जब्त, 6.60 लाख का अवैध मादक पदार्थ बरामद

---Advertisement---

 

 

अनूपपुर।

जिले के करनपठार थाना अंतर्गत चौकी सरई पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 56 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 60 हजार रुपये बताई गई है। मामले में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत अपराध दर्ज कर जांच और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

 

जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम बड़ीतुम्मी स्थित जैन क्रेशर के समीप दतिरहा नाला क्षेत्र में बरमसिया की झाड़ियों के बीच बोरियों में अवैध मादक पदार्थ छिपाकर रखा गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए स्वतंत्र साक्षियों की उपस्थिति सुनिश्चित की और मौके के लिए रवाना हुई।

 

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर झाड़ियों में छिपाकर रखी गई तीन नायलॉन की बोरियां बरामद कीं। जांच में बोरियों के अंदर गांजा पाया गया। मौके पर इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन कराने पर तीनों बोरियों का कुल वजन 56 किलोग्राम निकला। बरामद सामग्री की वीडियोग्राफी कर उसे विधिवत सीलबंद करते हुए जब्त किया गया।

 

पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान भी चलाया गया, लेकिन मौके पर कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। इसके बाद बरामद मादक पदार्थ को चौकी लाकर सुरक्षित रखा गया तथा अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

 

उक्त कार्रवाई निरीक्षक बीरेन्द्र कुमार बरकरे, थाना प्रभारी करनपठार के नेतृत्व में संपन्न हुई। अभियान में मंगला प्रसाद दुबे, रामप्रसाद सिंह मरावी, फूल सिंह श्याम, साहब सौर, नीरज गुप्ता तथा पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में गांजा किसके द्वारा रखा गया तथा इसके नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है। अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment