पशु तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार, 12 लाख से अधिक का मशरूका बरामद
जमुना कोतमा जिले में अवैध पशु परिवहन एवं तस्करी के खिलाफ भालूमाड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों से क्रूरता पूर्वक ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को मुक्त कराया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जप्त कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार 17 मई 2026 की रात मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो पिकअप वाहनों में अवैध रूप से मवेशियों को भरकर भाद क्षेत्र से भालूमाड़ा की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही भालूमाड़ा थाना इंचार्ज उप निरीक्षक डी.एस. बागरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पयारी नंबर-2 मेन रोड पर रात करीब 3 बजे नाकाबंदी की।
इसी दौरान सफेद रंग की पिकअप क्रमांक MP 65 ZD 4094 एवं दूसरी पिकअप क्रमांक CG 16 CS 6764 वहां पहुंची। पुलिस को देखकर दोनों वाहन चालक गाड़ी मोड़कर केरहा बाबा मझौली रोड की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने तत्काल पीछा किया, लेकिन आरोपी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गए।
जांच के दौरान पिकअप क्रमांक MP 65 ZD 4094 में 5 भैंसा एवं 2 भैंसी तथा दूसरी पिकअप क्रमांक CG 16 CS 6764 में 4 भैंसा एवं 3 भैंसी कुल 14 मवेशी ठूस-ठूस कर भरे मिले। पुलिस के अनुसार आरोपियों द्वारा मवेशियों को अत्यंत क्रूरता के साथ कम जगह में भरकर परिवहन किया जा रहा था।
दोनों पिकअप वाहनों एवं मवेशियों को जप्त कर थाना परिसर लाया गया तथा सभी मवेशियों को देखरेख हेतु गोविंदा कांजी हाउस भेजा गया। जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 12 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है।
मामले में वाहन क्रमांक MP 65 ZD 4094 के चालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 134/2026 तथा वाहन क्रमांक CG 16 CS 6764 के चालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 135/2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम एवं मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
उक्त कार्रवाई में थाना इंचार्ज उप निरीक्षक डी.एस. बागरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही



































