अनूपपुर। जिले के पुलिस सहायता केंद्र वेंकटनगर की सतर्कता और सक्रियता से लापता नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। जानकारी के अनुसार 8 मई 2026 को एक व्यक्ति ने अपनी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के अचानक घर से लापता होने की सूचना पुलिस सहायता केंद्र वेंकटनगर थाना जैतहरी में दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना जैतहरी में अपराध क्रमांक 178/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम, एसडीओपी नवीन तिवारी एवं थाना प्रभारी अमर वर्मा के निर्देशन में गुमशुदा बालिकाओं की तलाश हेतु अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान वेंकटनगर पुलिस ने लगातार प्रयास करते हुए तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से नाबालिग बालिका की खोजबीन शुरू की।
लगातार की गई तलाश और सक्रिय पुलिसिंग के चलते 16 मई 2026 को नाबालिग बालिका को वेंकटनगर क्षेत्र से सकुशल दस्तयाब कर लिया गया। आवश्यक कार्यवाही के बाद बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रवीण कुमार साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



































