रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध कोयला परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

---Advertisement---

रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध कोयला परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

अनूपपुर। रामनगर पुलिस ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोयले से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 मई 2026 को जुर्म जरायम पतासाजी एवं वारंटी तलाश के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि स्वराज ट्रैक्टर क्रमांक CG-16-E-1348 में अवैध रूप से कोयला लोड कर राममंदिर से डोला की ओर परिवहन किया जा रहा है।

सूचना पर प्रधान आरक्षक राहुल प्रजापति ने हमराह स्टाफ आरक्षक अनुराग भार्गव एवं साक्षियों के साथ राममंदिर के पास नाकाबंदी की। कुछ समय बाद संदिग्ध ट्रैक्टर को रोककर जांच की गई, जिसमें ट्रॉली में 23 बोरी कोयला भरा मिला।

वाहन चालक ने अपना नाम बाबूलाल प्रजापति निवासी रामनगर बताया। पूछताछ के दौरान वह कोयला परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज, टीपी, रसीद, बीमा एवं ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने करीब 5 लाख रुपये मूल्य का ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं लगभग 1150 किलोग्राम कोयला जप्त किया। कार्यवाही की वीडियोग्राफी भी कराई गई।

मामले में थाना रामनगर में अपराध क्रमांक 125/26 दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध बीएनएस, खनिज अधिनियम एवं मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment